सत्ता में आने के बाद भाजपा दिल्ली में 60 स्मॉग टावर लगवाएगी: मनोज तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के लिए रविवार को एक  ट्विटर चौपाल  का आयोजन कर दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी आठ फरवरी के चुनाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आने पर 60 “स्मॉग टावर” लगवाएगी।

ऑनलाइन  चौपाल  के प्रतिभागियों को जवाब देते हुए तिवारी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं करने के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराया।

इसे भी पढ़ें: चुनावी जीत के लिए संघर्ष करने वालों को भी यह महसूस हो कि वो सरकार का अहम हिस्सा हैं: पायलट

उन्होंने कहा, (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रचार के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया। सत्ता में आने के बाद भाजपा दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए 60 “स्मॉग टावर” लगवाएगी।  तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार  विफल  हो गई है और दिल्ली के लोग भगवा पार्टी को  बहुत हुआ दिल्ली का नुकसान, अब भाजपा करेगी इसका समाधान  के नारे के साथ समर्थन देने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाली भाजपा आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और NCP ने कोरेगांव भीमा मामले की जांच NIA को सौंपने की निंदा की

प्रमुख खबरें

Rabri Devi ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर महिलाओं को अपमानित करने का लगाया आरोप

Wipro के नए CEO को वेतन, अन्य लाभ के रूप में मिलेगा सालाना करीब 60 लाख डॉलर

Prajwal Revanna Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, जेडीएस ने पार्टी से किया निलंबित

What is Delhi Liquor Policy case Part 6| शराब घोटाले में के कविता का नाम कैसे आया? | Teh Tak