2019 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, पहली सूची में मोदी, शाह और राजनाथ के होंगे नाम, 164 कमजोर सीटों पर फोकस

By अंकित सिंह | Jan 10, 2024

एक ओर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा ठीक से शुरू भी नहीं हो पाई है तो वहीं भाजपा उम्मीदवारों को लेकर राजनीति तैयार कर चुकी है। दरअसल, जो बड़ी जानकारी सामने निकल कर आ रही है उसके मुताबिक 2019 की तुलना में भाजपा 2024 में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि पार्टी की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम होंगे। साथ ही साथ पार्टी 164 कमजोर सीटों पर फोकस कर रही है। इतना ही नहीं, जानकारी में यह भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भाजपा अभी से ही अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है। 

 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम बाहुल्य सीटें ही उत्तर प्रदेश में विपक्षी नेताओं की पहली पसंद क्यों बन रही हैं?


इन 14 सीटों को भाजपा कमजोर मानती है। यही कारण है कि भाजपा ने इन सीटों को लेकर अलग प्लान बना लिया है। एक बड़ी खबर यह भी है कि पार्टी 70 से ज्यादा उम्र वालों को इस बार टिकट नहीं दे सकती है। साथ ही साथ वैसे नेताओं को भी टिकट नहीं दिया जाएगा जिन्होंने तीन बार से ज्यादा लोकसभा का चुनाव जीत लिया है। यह तमाम खबरें सूत्रों के हवाले से है। हालांकि, पार्टी 2024 के लिहाज से अपनी तैयारी को पूरी तरीके से भोक्ता रखना चाहती है। पार्टी किसी भी कीमत पर विपक्षी गठबंधन के लिए कोई बड़ा स्पेस नहीं छोड़ना चाहती। खबर यह भी है कि पार्टी कई राज्यसभा सांसदों को लोकसभा का टिकट दे सकती है जिनमें कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही अगस्त में सुझाव दे चुके हैं कि राज्यसभा नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। अप्रैल में समाप्त होने वाले कार्यकाल वाले भाजपा के राज्यसभा सदस्यों में अनिल अग्रवाल, अनिल बलूनी, अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, प्रकाश जावड़ेकर, कांता कर्दम, सुशील मोदी, समीर ओरांव, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, विजयपाल सिंह तोमर, डीपी वत्स और हरनाथ सिंह यादव भी शामिल हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: सीट बंटवारे को लेकर INDI गठबंधन की बैठक, संजय राउत बोले- हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे


भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, नारायण राणे और पुरूषोत्तम रूपाला सहित कैबिनेट मंत्री भी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। भाजपा इनमें से कुछ को आगामी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि प्रधान, वैष्णव, रूपाला और मंडाविया जैसे मंत्रियों की चुनावी योजनाओं पर चर्चा चल रही है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों की एक बैठक भी पार्टी मुख्यालय में निर्धारित है। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: China जब Air Pollution की समस्या से निजात पा सकता है तो भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता?

Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का बना रहे प्लान, यहां देखें यात्रा से जुड़ी हर डिटेल्स

अब पराली नहीं जलाई जा रही फिर भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट क्यों: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा