कर्नाटक सरकार गिरने के बाद गहलोत की भाजपा को चेतावनी, बोले- भारी पड़ेगा यह खेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और आने वाले समय में यह भाजपा को भारी पड़ेगा। गहलोत से इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर मंगलवार रात उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम लंबे समय से चल रहा है, पूरा देश देख रहा है किस प्रकार मोदीजी को भारी बहुमत मिला। लेकिन आम जनता को उम्मीद नहीं थी कि जीतने के बावजूद राजग सरकार इस प्रकार की हरकत करेगा।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आप तमाशा देख ही रहे हैं। जो कुछ हो रहा है यह जनता के जहन में बैठ रहा है और आने वाले वक्त में उन्हें ये भारी पड़ेगा। इनकी खुद की पार्टी में बगावत होगी, ये मैं कह सकता हूं। समय का इंतजार कीजिए। अंतिम विजय सत्य की होती है। गहलोत ने कहा कि ये लोग लोकतंत्र को खत्म करने का खेल खेल रहे हैं। इनका बस चले तो हिंदुस्तान भर में यही काम करेंगे और कोई काम तो है नहीं इनके पास। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, युवाओं में आक्रोश पैदा हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन्हें उसकी चिंता नहीं है।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा