कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में 19 को मौन व्रत करेगी भाजपा

By दिनेश शुक्ल | Oct 18, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की महिला मंत्री श्रीमती इमरती देवी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मौन व्रत करेगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल में पुरानी विधानसभा, मिंटो हॉल के पास, महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ग्वालियर के फूलबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के प्रति विरोध जताने एवं इस संबंध में जनजागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में एक साथ मौन व्रत करने का निर्णय लिया है। मौन व्रत का यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक चलेगा। पार्टी के नेता, जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौन व्रत के इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार