गोवा विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

पणजी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गोवा और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार से राज्य के विकास में मदद मिलेगी। दक्षिण गोवा के धारबंदोरा गांव में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर से चार्टर्ड उड़ानें गोवा में पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: बदला उत्तर प्रदेश में निवेश का महौल, योगी बोले- भारत की उभरती हुई अर्थव्यवस्था बना राज्य

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर से चार्टर्ड उड़ानों की अनुमति देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इसके बाद राज्य में पर्यटक चार्टर्ड उड़ान में सफर शुरू कर देंगे। शाह ने राज्य में पूरी पात्र आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने के लिए प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करतेउससे दूसरी खुराक देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक संकट के बीच 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल में बाढ़ के बाद मानसिक आघात से निपटने को 50 विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स