Maharashtra विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा होने पर BJP को सबसे अधिक सीट मिलेंगी: Fadnavis

By Prabhasakshi News Desk | May 27, 2024

नागपुर । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा किमहायुति गठबंधन में शामिल सभी तीनों दल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मिलकर फैसला करेंगे, हालांकि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को निश्चित रूप से सबसे अधिक सीट मिलेंगी। महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, “महायुति के तीनों दलों के नेता विधानसभा चुनाव के लिए एक उचित सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के लिए बैठक करेंगे और उसी के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। 

विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) ने 41 सीट जीती थीं। फड़णवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने (फडणवीस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हरवाने का प्रयास किया है। भाजपा नेता ने कहा, मैं उस व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहता जो गांजा पीकर अखबार में लेख लिखता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप