Haryana में BJP को मिलेगा जयंत चौधरी का साथ, RLD के साथ गठबंधन पर हो रही बात

By अंकित सिंह | Aug 29, 2024

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन में आगामी हरियाणा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। खबरों के मुताबिक, आरएलडी हरियाणा में बीजेपी के साथ मिल सकती है, क्योंकि कथित तौर पर बीजेपी इन चुनावों के लिए बड़ी पार्टियों के बजाय छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 2024 में आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करने की संभावना है। इसमें हरियाणा लोकहित पार्टी और हरियाणा जन चेतना पार्टी जैसी पार्टियों को सीटें देना शामिल है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल : निर्वाचन आयोग ने भाजपा की हरियाणा इकाई को नोटिस भेजा

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज शाम होने वाली बैठक से पहले इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सीईसी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह एवं राजनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे। इनके अलावा हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह-प्रभारी बिप्लव देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी इस बैठक में मौजूद रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान