Punjab में BJP कानून व्यवस्था को लेकर नौ मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था स्थिति के खिलाफ नौ मार्च को बजट सत्र के दौरान विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। वरिष्ठ पार्टी नेता अश्विनी शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब से पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सत्ता में आयी है तब से, वह भाईचारा कमजोर करने पर तुली है तथा विभाजनकारी एजेंडे पर चलने वाली शक्तियां अपना सिर उठा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पंजाब में आतंकवाद के दौर में भी यह नहीं देखा गया कि थाने का घेराव किया गया हो और पुलिसकर्मी खुद को असहाय स्थिति में पा रहे हों।’’ उन्होंने दावा किया कि कानून का शासन नहीं है और अपराधी बेखौफ घूम रहे है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार कहती है कि वह स्थिति पर नजर रख रही है लेकिन प्रश्न उठता है कि ‘‘वह कार्रवाई क्यों नहीं करती है।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ नौ मार्च को हम विधानसभा का घेराव करने के लिए यहां पार्टी कार्यालय से कूच करेंगे ताकि सरकार निद्रा से जागे।

प्रमुख खबरें

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

Jadavpur University ने वामपंथी छात्र सम्मेलन विवाद के बाद कार्यक्रम मंजूरी समिति भंग की

Shaurya Path: Ashutosh Dixit संभालेंगे Indian Air Force की कमान, भारत अब बदलेगा आसमान का खेल! दुश्मन अभी से हुए बेचैन