बीजेपी मायावती के खिलाफ बेबी रानी को बनाएगी दलित चेहरा!

By अजय कुमार | Sep 08, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए बसपा और समाजवादी पार्टी मुस्लिम और ब्राहमण कार्ड खेलने में लगी है तो भारतीय जनता पार्टी ने बीएसपी की काट के लिए दलित कार्ड खेलने की तैयारी शुरू कर दी है। दलित कार्ड खेलने के लिए ही बीजेपी ने अपनी दलित नेत्री रही उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से इस्तीफा ले लिया है। बेबी रानी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। चर्चा यह है कि बेबी रानी सक्रिय राजनीति में आकर आगरा में कहीं सेचुनाव लड़ सकती है,लेकिन इसके विपरीत जानकारों का यही कहना है कि राज्यपाल बनने के बाद किसी नेता या नेत्री का चुनाव की राजनीति में उतरते नहीं देखा गया है। ऐसे में संभावना यही है कि बीजेपी आलाकमान निर्वतमान उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी को चुनावी राजनीति में उतारने की जगह उनका दलितों को रिझाने के लिए उपयोग कर सकती हैं। बेबी रानी उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती