भाजपा कभी भी राम मंदिर नहीं बनायेगी, यह उसका चुनावी स्टंट है: तारिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

कटिहार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने आज राम मंदिर के मुद्दे को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी स्टंट करार देते हुए दावा किया कि पार्टी कभी भी राम मंदिर नहीं बनायेगी। कटिहार के राजेन्द्र आश्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तारिक ने कहा, ‘‘भाजपा कभी भी राम मंदिर नहीं बनायेगी । यह उसका चुनावी स्टंट है। हर चुनाव में वह शिगुफा छोड़कर हिन्दुत्व के नाम पर वोट बटोरने का प्रयास करती है।’’ 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां पिछले लोकसभा चुनाव में किए अपने वादों को पूरी तरह डकार गई है वहीं दूसरी ओर वह राम मंदिर के नाम पर लोगों को केवल सब्जबाग दिखा रही है। तारिक ने ​बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच एक जुटता का दावा करते हुए कहा, ‘‘महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का कोई मुद्दा नहीं है। हमारी एक ही मंशा है भाजपा को सत्ता में आने से रोकना।’’ 

 

यह भी पढ़ें: बहुत हो गया, बंगाल में नहीं होगा कोई बंद: ममता बनर्जी

 

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति या 14 जनवरी के बाद इसपर ठोस निर्णय ले लिया जाएगा। कटिहार से फिर से अपने चुनाव लड़ने पर तारिक ने कहा कि पार्टी का जो फैसला होगा वह उन्हें मान्य होगा।उल्लेखनीय है कि तारिक ने हाल ही में रांकपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Breaking News: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को उपराज्यपाल ने हटाया

Devendra Fadnavis ने एमवीए शासन के ‘घोटालों’ की सूची उजागर करने का वादा किया

Biden Administration कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: Delhi Police