भाजपा को ‘‘हिंदू’’ शब्द को हाईजैक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी : हरीश रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘हिंदू’’ शब्द को हाईजैक करने की अनुमति नहीं देंगे। रावत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा ने हिंदू धर्म को इसके मूल तत्वों से दूर कर दिया है और इसे हिंदुत्व तक सीमित कर दिया है। हम अपने मूल्यों में हिंदू हैं। हम सनातन धर्म में विश्वास करते हैं। हम हिंदू शब्द को हाईजैक नहीं करने देंगे।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और उत्तराखंड के लिए पार्टी की प्रचार समिति के प्रमुख ने कहा, ‘‘हिंदू होने के नाते हम वसुधैव कुटुंबकम, सर्वधर्म समभाव में विश्वास करते हैं लेकिन भाजपा सर्व धर्म झगड़ा भाव में विश्वास करती है।’’

इसे भी पढ़ें: शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारत के विभाजन की तुलना अफगानिस्तान की स्थिति से की

अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार शुरू करने के कार्यों को राज्य सरकार द्वारा रोकने का आरोप लगाते हुए रावत ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में वापस आती है तो उन सभी कार्यों को फिर से शुरू किया जाएगा। रावत ने कहा, ‘‘हम उत्तराखंडियत के झंडे को बुलंद रखेंगे और एक कल्याणकारी राज्य बनाएंगे जहां आम आदमी, गरीब और समाज के वंचित तबके का ध्यान रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी