उपचुनावों में और 2022 में भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी : अविनाश राय खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 23, 2021

मंडी  भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपने मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान जोगिंदर नगर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर नए जोश का संचालन किया।

इसे भी पढ़ें: चंबा जिला के पांगी में 55 ईवीएम व वीवीपैट मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच भेजी गईं

 

अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार इन उपचुनावों में भाजपा भारी मतों से जीत प्राप्त करने वाली है और आगामी 2022 में एक बार फिर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हमारे कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन का अध्यक्ष बन सकता है इसका उदाहरण यहाँ के जगत प्रकाश नड्डा है और सभी प्रदेशों में एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है ऐसा कांग्रेस में संभव नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दी करवाचौथ की बधाई

 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं में इन चुनावों को लेकर अद्भुत जोश देखने को मिला, प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यों से संतुष्ट है और जिस प्रकार से प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम जनता का दर्द समझा है वह केवल इसीलिए संभव है क्योंकि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक