उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 के प्रदर्शन को दोहराएगी: दिनेश शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

जयपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में 2017 के प्रदर्शन को दोहराएगी। शर्मा ने जयपुर यात्रा के दौरान कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां उत्तर प्रदेश में घरों तक पहुंच गई हैं और इसका असर नतीजों में दिखेगा। अंतिम चरण के मतदान के बाद चुनाव परिणाम पूर्वानुमान (एग्जिट पोल) पर शर्मा ने कहा, ‘‘पार्टी का प्रदर्शन 2017 विधानसभा चुनाव के समान रहा है। सीटों की संख्या बढ़ सकती है या मौजूदा संख्या के आसपास रह सकती है।’’ 

इसे भी पढ़ें: UP Exit Polls: वह पांच फैक्टर जिसने यूपी में विपक्ष के मंसूबों पर फेर दिया पानी

शर्मा ने कहा कि पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है और सरकार ने साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं। उन्होंने दावा किया, ‘‘माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड चुके हैं या जेल में हैं। अब उत्तर प्रदेश में जातिवाद या सांप्रदायिकता नहीं है और केवल विकास है। हमने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा और यूपी में शुरू हुई विकास यात्रा जारी रहेगी।’’ इससे पूर्व शर्मा ने सीकर में खाटूश्याम मंदिर और चूरू के सालासर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

प्रमुख खबरें

हम उनके बिना ही जीत रहे हैं, चंद्रशेखर से गठबंधन खारिज, अखिलेश बोले- UP Election में 90-10 का होगा मुकाबला

Manipur में Kuki-Naga समुदायों में बढ़ी दूरी, पड़ोसी गांवों में बंद हुआ संवाद

Abhishek Sharma ने ठोका 11वां T20 शतक, Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा

खरगे ने गलती की...पीएम मोदी पर बाप वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में ही शुरू हो गया विरोध, इस दिग्गज नेता ने कहा- माफी मांगें