भाजपा एनएचआरसी से झारखंड में भर्ती अभियान के दौरान मौतों की जांच का अनुरोध करेगी: Himanta

By Prabhasakshi News Desk | Sep 02, 2024

रांची । असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से झारखंड में भर्ती अभियान के दौरान अभ्यर्थियों की मौत की जांच करने का अनुरोध करेगी। शर्मा ने दावा किया कि झारखंड में ‘अत्यधिक गर्मी’ के कारण आबकारी कांस्टेबल पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 15 अभ्यर्थियों की जान चली गई। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को शारीरिक दक्षता परीक्षा तुरंत 15 सितंबर तक स्थगित कर देनी चाहिए। 

झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भाजपा पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये देगी। झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को छह जिलों के सात केंद्रों पर शुरू हुई जो नौ सितंबर तक चलेगी।

प्रमुख खबरें

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले