स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाएगी भाजपा, PM Modi ने भी की थी साख अपील

By अंकित सिंह | Jul 31, 2024

भारतीय जनता पार्टी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने की तैयारी में है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को चिह्नित करने के अभियान के मद्देनजर, भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर घर तक जाने और लोगों तक पहुंचने के लिए कहा गया है। भगवा पार्टी ने कहा है कि वह 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी।  11 से 14 अगस्त तक पूरे देश में 'तिरंगा यात्रा' निकाली जाएगी। पार्टी ने यह भी कहा कि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, दुकान और कार्यालय पर एक झंडा फहराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: संसद में जाति पर जंग... अनुराग ठाकुर के बयान पर विपक्ष हंगामा, माफी की मांग की, भाजपा ने किया बचाव

पीएम ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के बढ़ते चलन पर प्रकाश डाला। भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने नागरिकों से तिरंगे के साथ सेल्फी 'hargartiranga.com' पर अपलोड करने का आग्रह किया। प्रधान मंत्री ने लोगों को आगामी स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए MyGov या NaMo ऐप के माध्यम से अपने सुझाव भेजने के लिए भी आमंत्रित किया। इस बीच, रक्षा मंत्रालय 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर देश भर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगा जिसके तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat

Asian Games 2026 में गोल्ड जीतकर लौटीं Ishika Chaudhary, ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय मदद जरूरी, विशेषज्ञों ने Smoking पर चेताया

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप