PM मोदी के जन्मदिन पर 3 हफ्ते भाजपा चलाएगी सेवा और समर्पण अभियान, देशभर में होंगे यह कार्यक्रम

By अंकित सिंह | Sep 09, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। भाजपा 17 सितंबर को अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी 17 सितंबर से लेकर आगामी 3 हफ्ते यानी कि 7 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा 3 सप्ताह तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 20 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या PM मोदी को कंधे पर बिठाकर वैष्णो देवी के दर्शन कराएंगे राहुल गांधी ? सुरजेवाला ने यह क्या कह दिया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 71वां जन्मदिन है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी लगभग सभी प्रमुख भाजपा के राजनीतिक अभियानों की धूरी और चेहरा रहे हैं। उन्ंहोने सामाजिक कल्याण योजना से अपनी अलग छाप छोड़ी है। इतना ही नहीं, मुफ्त में टीका लगवाने वालों द्वारा कोविड टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने वाले वीडियो बनाया जाएंगे। पीएम मोदी के जीवन और कार्य पर जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें अलग-अलग लोग शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश