क्या PM मोदी को कंधे पर बिठाकर वैष्णो देवी के दर्शन कराएंगे राहुल गांधी ? सुरजेवाला ने यह क्या कह दिया...

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अगर 13 किमी पैदल चलकर वैष्णो देवी माता के द्वार पर जाना चाहते हैं तो भाजपा को क्या ऐतराज है ? दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय जम्मू यात्रा पर हैं। राहुल मंगलवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे।
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर 13 किमी पैदल चलकर वैष्णो देवी माता के द्वार पर जाना चाहते हैं तो भाजपा को क्या ऐतराज है ? आपको बता दें कि भाजपा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी वैष्णो देवी माता के दर्शन करने की योजना महज 'टोकन हिन्दुत्व' है।
इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन की पुरानी तस्वीर ट्वीट करने पर बोली बीजेपी, देश में जब भी झूठ की राजनीति होती है, राहुल गांधी का हाथ होता है
भाजपा को क्या ऐतराज है ?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अगर 13 किमी पैदल चलकर वैष्णो देवी माता के द्वार पर जाना चाहते हैं तो भाजपा को क्या ऐतराज है ? मोदी जी भी राहुल जी के साथ जाएं, वे (पीएम) बुजुर्ग हैं, उनका भी हाथ पकड़कर ले जाएंगे। जरूरत पड़ी तो कंधे पर बैठाकर ले जाएंगे।इसे भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में राहुल गांधी बोले- डटा है और निडर है भारत का भाग्य विधाता
वैष्णो देवी माता के दर्शन करेंगे राहुल
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय जम्मू यात्रा पर हैं। राहुल मंगलवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और फिर शाम के समय होने वाली विशेष आरती में भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल जम्मू से कटरा जाएंगे तथा कटरा से पैदल यात्राकर मातारानी के दर्शन करेंगे।अन्य न्यूज़











