भाजपा 28 विधानसभाओं में चलाएगी विजय जनसंपर्क अभियान

By दिनेश शुक्ल | Oct 25, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति की संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि पार्टी उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ पर 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाएगी। 26 अक्टूबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा सांची विधानसभा के रायसेन से बूथ संपर्क कर अभियान की शुरूआत करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेसी कार्यकर्ता के पैरों में गिरे सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ चुनावी रण में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर विजय संपर्क अभियान में शामिल होंगे। 26 अक्टूबर को रायसेन से विजय जनसंपर्क अभियान की शुरूआत होगी। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेतागण अपने प्रभार वाली विधानसभा वाले बूथों पर विजय जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को 28 विधानसभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण विधानसभा के संकल्प-पत्र जारी करेंगे।  

प्रमुख खबरें

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके

Achanakmar Tiger Reserve में बाघिन के हमले से युवक की मौत, मुंगेली का मामला