Karnataka election से पहले अपने प्रचार को धार देगी भाजपा, शुरु करेगी विजय संकल्प यात्रा

By अंकित सिंह | Feb 28, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में भाजपा सत्ता में है। यही कारण है कि भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापसी के लिए अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा भाजपा नेता जबरदस्त तरीके से कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, कर्नाटक में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और जेडीएस है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा प्रचार अभियान को 30 करने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विजय संकल्प यात्रा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए पार्टी के नेताओं ने एक विशेष वाहन रथ तैयार किया है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी राज्य कर्नाटक में विकास परियोजनाओं की सौगात, शिवमोगा में एयरपोर्ट, बेलगावी में करोड़ों की योजना

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया ने भी राज्य का दौरा किया। कई अन्य महत्वपूर्ण नेता भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार, इस अभियान में 50 से अधिक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे, जो राज्य के सभी 31 जिलों और 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेगा। यात्रा के तहत 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान 80 से ज्यादा रैलियों, 74 जनसभाओं, लगभग 150 रोड शो की योजना बनाई गई है। इस यात्रा से भाजपा राज्य के चार करोड़ लोगों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। वहीं, बीस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 मार्च को दावणगेरे में एक विशाल रैली के साथ होगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने की दी चेतावनी

श्रीलंका के खिलाफ Test Series में वापसी चाहते हैं Pakistan के तेज गेंदबाज Haris Rauf

Delhi में अंगदान पोर्टल शुरू, CM Rekha Gupta ने भी लिया अंग दान करने का संकल्प

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद