हिमाचल में भी मिशन रिपीट में सफल रहेगी भाजपाः जय राम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 10, 2022

शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर केन्द्रीय नेतृत्व विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने में महिला किसानों का अनुकरणीय योगदानः राज्यपाल

जय राम ठाकुर ने कहा कि इन राज्यों के चुनावों परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में भी मिशन रिपीट में सफल रहेगी क्योंकि देश के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी से निराश हो चुकी है और पांच राज्यों के आम चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण रूप से नकार दिया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने हंस रीनल केयर सेन्टर का लोकार्पण किया और 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायकों के साथ शिमला के चक्कर स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल मंे खुशियां मनाई।

प्रमुख खबरें

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर