2024 के लोकसभा चुनाव में झारंखड की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा: मरांडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2023

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को दावा किया कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और राज्य विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता से बाहर कर देगी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी का यहां भाजपा के कार्यालय और उनके गृह जिले गिरिडीह के अलावा बोकारो में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया, और उनकी नियुक्ति का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां बांटी गईं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को अपनी आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

भाजपा 2024 के विधानसभा चुनाव में राज्य की भ्रष्ट और अक्षम झामुमो सरकार को हटाने के अपने संकल्प को भी पूरा करेगी।’’ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं और मरांडी जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में पार्टी की राज्य इकाई आगे बढ़ेगी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि भाजपा के कदम का लक्ष्य 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव हैं, क्योंकि 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार का एक बड़ा कारण गैर-आदिवासी रघुबर दास को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए रखने का पार्टी का निर्णय था। 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सिर्फ 25 सीटें ही जीत सकी थी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप