BJP हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि अगले साल होने वाले चुनाव में पार्टी अकेले मैदान में उतर सकती है। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के बीच मतभेद के संकेतों के बीच खट्टर का यह बयान आया है। भाजपा और जजपा ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगी या नहीं। पिछले साल आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गई। पार्टी ने 2019 में जजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी, जिसके 10 विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: जैन मुनि की हत्या पर BJP ने की दोषियों को सजा दिए जाने की मांग, राज्य सरकार ने CBI जांच के लिए नकारा

खट्टर ने कालका में एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुएकहा कि 2014 में हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी, लेकिन 2019 में भाजपा पूर्ण बहुमत पाने में नाकाम रही। उन्होंने कहा, “2024 में देश और राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सभी को अभी से मेहनत करनी होगी। इस बार हम राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में रह गई कमी को पूरा करेंगे और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती