फतेहपुर में जनता विकास पर मोहर लगाकर, भाजपा को विजयी बनायेगी--सुरेश कशयप

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 26, 2021

फतेहपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने फतेहपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा को फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है कि इस बार यहाँ से भाजपा को जीतना है और विकास की गति को बढ़ाना है।  फतेहपुर में भाजपा मज़बूत है और सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर काम कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: 6 साल के लिए निष्कासित कार्यकर्ताओं को वापिस नही लेगी भाजपा : कश्यप

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का सन्यास लेने का समय आ गया है उनके कुछ नेता कह रहे है कि अगर उनके बूथ पर लीड नही आए तो वह सन्यास देंगे। लगता है कि इस बार कई कांग्रेस के नेता सन्यास लेने जा रहे है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता इन चुनावों में अपनी हार को महसूस कर रहे है और चुनावों में प्रचार से दूरी बनाए रखे है।

कांग्रेस के नेता सच्चे मन से धरातल पर कार्य नहीं कर रहे है। चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नही है वह उनकी रणनीति से पता चलता है।  उन्होंने कहा कि मंडी में सैनिकों और शहीदों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपमानजनक टिपणी की है जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी। हिमाचल देव भूमि  और वीर भूमि है शायद कांग्रेस यह भूल गयी है।

 

इसे भी पढ़ें: मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रतिभा सिंह को मिल रही सहानुभूति से भाजपा खेमे में हे बेचैनी का माहौल

 

उन्होंने कहा कि अर्की में जब से वीरभद्र जी का ध्यान्त हुए तब से अर्की की जनता की सुध लेने भी अर्की कोई नहीं गए।कांग्रेस के नेता अपनी सहूलियत के हिसाब से घूम रहे है कोई अनुशासन नही है।उन्होंने कहा इन उपचुनावों में और 2022 में भाजपा की सरकार बननी तय है, हम एक जुटा के साथ चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है।

 

आज किन्नौर, लाहौल, जुब्बल, अर्की , फतेहपुर और मंडी में जन सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है यह जनता पर विश्वास हमारी सरकार में दिखता है।

हमारी सरकार के विकास कार्यों को पूरे प्रदेश में मिल रहा है समर्थन। 

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हमारे प्रदेश के जगत प्रकाश नड्डा जो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है हनक नेतृव में हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है पार्टी। राजन शुशांत को अपने अस्तित्व का पता होना चाहिए वह जानता में भ्रम न फैलाए।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत