150 से ज्यादा सीटे जीतेगी भाजपा, हार्दिक पटेल बोले- गुजरात की संस्कृति और गौरव के खिलाफ रहे हैं AAP और कांग्रेस

By अंकित सिंह | Nov 18, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के निकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हार्दिक पटेल ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य में भगवा पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार 150 से ज्यादा सीटों के साथ बहुमत से बनने जा रही है। हम इसमें अपना योगदान देने के लिए यहां हैं। दरअसल, हार्दिक पटेल खुद के और अल्पेश ठाकोर की उम्मीदवारी पर बोल रहे थे। भाजपा ने वीरमगाम से हार्दिक पटेल को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने जो मुझे ज़िम्मेदारी दी है उस पर मैं खरा उतरने का काम करूंगा। विरामगम सीट से सबको साथ लेकर चुनाव जीतने की कोशिश होगी। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता धनाणी के लिए चौथी बार अमरेली सीट जीतना नहीं होगा आसान

खुद की जीत पर भरोसा जताते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि हमने पिछले 5 महीनों में जिस तरह यहां के लोगों के लिए सामाजिक कार्यों के जरिए काम किया है, उन्हें लगता है कि मैं युवा हूं और उनके लिए काम करूंगा। मैं विकास के 10 साल के सूखे को हरियाली में बदलने और पीएम मोदी की नीतियों को लागू करने के लिए काम करूंगा। आपको बता दें कि इस साल मई में विपक्षी दल छोड़कर आए कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तथा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भाजपा ने टिकट दिया है। 

प्रमुख खबरें

अंतरिक्ष में भारत की निजी शक्ति एवं वैज्ञानिक सामर्थ्य की उड़ान

Uttarakhand बना देश का पहला राज्य, CM Dhami ने सेवा पूरी कर लौटे अग्निवीरों के लिए Agniveer Employment Cell का किया ऐलान

Allahabad High Court ने UP Cooperative Bank के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द की

ईरान के साथ Tension के बीच Donald Trump की Popularity में भारी गिरावट, Reuters Poll में बड़ा खुलासा