'मिशन उत्तर प्रदेश' को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का दावा, भाजपा 325 से अधिक सीट जीतेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 325 से अधिक सीट मिलने का दावा करते हुये राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों पार्टियों ने अपना जनाधार खो दिया है और जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। काशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर के ब्रह्मलीन महंत रामेश्वर पुरी के षोडशी संस्कार और भंडारे में शामिल होने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे थे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा 325 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी। प्रदेश की जनता अब सपा बसपा और कांग्रेस के प्रभाव में नहीं आने वाली। इन तीनों पार्टियों ने अपना अस्तित्व खो दिया है।’’ 

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये