गोवा जिला पंचायत चुनावों में भाजपा ने 49 में से 32 सीटें जीतीं, नड्डा ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

पणजीम। गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत चुनावों में 49 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में सिर्फ चार सीटें आईं। राज्य में 48 जिला पंचायत क्षेत्रों में 50 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण चुनाव नहीं हुआ था। इन सीटों के लिये 12 दिसंबर को मतदान हुआ था। सोमवार को घोषित नतीजों में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि सात सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। कांग्रेस के खाते में चार, एमजीपी के हिस्से में तीन सीटें आईं जबकि राकांपा और आम आदमी पार्टी (आप) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा। इस तटीय राज्य में यह पहला मौका है जब आप ने चुनावों में कोई सीट जीती हो। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। प्रदेश में विधानसभा की 40 सीटें हैं।

गोवा जिला पंचायत चुनावों के परिणाम मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाते हैं: नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि गोवा के जिला पंचायत चुनावों के परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के भरोसे को दर्शाते हैं। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे और प्रदेश इकाई को गोवा जिला पंचायत चुनावों में शानदार जीत के लिए ढेर सारी बधाई। ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों पर किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के भरोसे को दर्शाते हैं।

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव: Iran की IRGC Navy की खुली चेतावनी, नए Shipping Route पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी