चुनाव आयोग के योगदान की वजह से भाजपा ने जीता 77 सीट: ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | May 03, 2021

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीत की चुनावी हैट्रिक लगाने के बाद भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को 50 सीट भी नहीं मिलनी चाहिए थी लेकिन चुनाव आयोग के योगदान की वजह से उसे 77 सीट हासिल हुई। नंदीग्राम की हार पर ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे एक व्यक्ति का एसएमएस मिला है जिसमें नंदीग्राम के रिटर्निंग अफसर ने किसी को लिखा कि अगर वह दोबारा काउंटिंग की अनुमति देता है तो उसका जीवन खतरे में पड़ जाएगा। 4 घंटे तक सर्वर डाउन रहा। राज्यपाल ने भी मुझे बधाई दी लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया। औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने नंदीग्राम के नतीजों को कैसे पलटा? हमलोग अदालत जायेंगे।  इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस पर नियंत्रण करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैं सभी पत्रकारों को कोविड-19 वॉरियर घोषित करती हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से बधाई संदेश पर कहा कि यह पहली बार है, जब किसी प्रधानमंत्री ने फोन नहीं किया है। हिंसा की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की।  आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में जमकर सियासी घमासान मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस ने 210 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है जबकि भाजपा 77 सीट जीतने में कामयाब हुई है।

प्रमुख खबरें

भारत की बिजली क्षमता 2047 तक 2000 गीगावाट के पार पहुंचेगी, सौर ऊर्जा की होगी अहम भूमिका

SC से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने FIR रद्द करने के फैसले का किया स्वागत, नड्डा बोले- छात्रों का भविष्य प्राथमिकता

Hanuman Ansh का मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान भजन वायरल, ट्रेन में गाना गाने वाले गायक Suneel Lodhi को मिली नई पहचान

Famous Temple: देश के 10 Famous Krishna Temples जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना