India-Venezuela Oil Deal | 'ईरान नहीं, अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत', Donald Trump का बड़ा दावा

By रेनू तिवारी | Feb 01, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से कच्चे तेल (Crude Oil) का आयात करेगा। फ्लोरिडा जाते समय 'एयरफोर्स वन' विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस सौदे को लेकर एक "सहमति" बन चुकी है। भारत आ रहा है, और वे ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहे हैं। तो, हमने पहले ही डील का कॉन्सेप्ट बना लिया है।"

इसे भी पढ़ें: Baloch Militants Strike | बलूचिस्तान में भारी खून-खराबा! उग्रवादियों के सिलसिलेवार हमलों में 80 की मौत, 12 ठिकानों पर निशाना

इसके अलावा, ट्रंप ने बताया कि चीन भी वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला में सीधे तौर पर भूमिका निभाने का दावा किया है, जिससे देश की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को तब तक अंतरिम नेता के रूप में काम करने की इजाज़त दी गई है, जब तक वाशिंगटन की मांगें - खासकर वेनेजुएला के तेल तक पहुंच देना - पूरी नहीं हो जातीं। इस बीच, रोड्रिग्ज ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की, और ऊर्जा, व्यापार और निवेश में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: Himanta Biswa Sarma Birthday: Congress से बगावत कर BJP में एंट्री, कैसे Northeast के 'चाणक्य' बने Himanta Biswa Sarma

भारत-वेनेजुएला के बीच बढ़ती नजदीकी

ट्रंप के इस बयान से ठीक पहले कूटनीतिक स्तर पर भी बड़ी हलचल देखी गई:-

शुक्रवार की वार्ता: वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की।

मुख्य एजेंडा: दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा, व्यापार और निवेश में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।

महत्वपूर्ण बिंदु: यदि भारत वेनेजुएला से तेल खरीद शुरू करता है, तो यह वैश्विक तेल बाजार और भारत की 'एनर्जी सिक्योरिटी' की दिशा में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

बाजार पर क्या होगा असर?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए वेनेजुएला की ओर रुख करता है, तो इससे ईरान और रूस पर उसकी निर्भरता कम होगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वेनेजुएला के तेल की कीमतें और शिपिंग लागत भारत के लिए कितनी किफायती रहती है।

प्रमुख खबरें

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा