MP के सागर जिले से पैदल चल कर दिल्ली पहुंचा बीजेपी कार्यकर्ता, PM मोदी से की मुलाकात

By सुयश भट्ट | Oct 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बीजेपी कार्यकर्ता पैदल दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात की फोटो को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ता छोटेलाल अहिरवार से फोन पर बात की है।

दरअसल सागर के बीजेपी कार्यकर्ता ने छोटेलाल अहिरवार दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने का मन बनाया। जिसके बाद वे बीजेपी के रंग में रंगकर देवरी से दिल्ली के लिए पैदल ही निकल पड़े। 22 सितंबर को देवरी से छोटेलाल दिल्ली के लिए निकले थे। लगभग 20 दिन में 735 किमी पैदल चलकर वह 12 अक्टूबर को दिल्ली पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव में कंप्यूटर बाबा कर रहे है कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार 

इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जन-जन के हृदय में अपार स्नेह है, वहीं देश का हर नागरिक उनके लिए प्रिय है। पीएम श्री से भेंट के लिए मप्र के सागर जिले के देवरी से पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता छोटेलाल अहिरवार से उन्होंने मुलाकात कर हम सभी को अभिभूत कर दिया।

प्रमुख खबरें

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र

Nagpur से तीन लोग शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी में पकड़े गए

Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत

Tvisha Sharma death case: MP High Court ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी ठुकराई