MP उपचुनाव में कंप्यूटर बाबा कर रहे है कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार

Computer baba
सुयश भट्ट । Oct 15 2021 2:04PM

इस उपचुनाव में कम्प्यूटर बाबा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में उतरेंगे। वे उपचुनाव वाली चारों सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। उनका प्रचार 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक लगातार कांग्रेस के समर्थन के लिए चल रहा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव में कम्प्यूटर बाबा की भी एंट्री हो गई है। इस उपचुनाव में कम्प्यूटर बाबा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में उतरेंगे। वे उपचुनाव वाली चारों सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। उनका प्रचार 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक लगातार कांग्रेस के समर्थन के लिए चल रहा है। इस संबंध में उनका चुनावी दौरा कार्यक्रम जारी हो गया है।

इसे भी पढ़ें:जब पानी में डालते ही तैरने लगी पत्थर से बनी नाव, सबने लगाए भगवान श्री राम के नारे 

उनके तय कार्यक्रम के अनुसार वे 12 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट के सतवास और कांटाफोड़ में प्रचार कर चुके है। 13 अक्टूबर केा ओंकारेश्वर, मांधाता और मूंदी में, 14 अक्टूबर को बड़वाह और सनावद में कर चुके है। फ़िलहाल 15 अक्टूबर को भीकनगांव में, 16 और 17 अक्टूबर को खंडवा में  प्रचार करेंगे।

वहीं 18 अक्टूबर को पंधाना में, 19 अक्टूबर को नेपानगर और शाहपुरा में, 20 अक्टूबर को बुरहानपुर, 21 और 22 अक्टूबर को जोबट विधानसभा, 23 और 24 अक्टूबर को रैगांव विधानसभा, 25 और 26 अक्टूबर को पृथ्वीपुर विधानसभा में प्रचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज का रैगांव दौरा, बीजेपी प्रत्याशी का करेंगे प्रचार 

आपको बता दें प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़