भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी , कांग्रेस की ब्यानबाजी केवल जनता को भटकाने के लिए : खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 16, 2021

सोलन।   भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता आशा परिहार से अर्की में उनके निजी निवास पर में मुलाकात की, उन्होंने आशा परिहार से कई मुद्दों पर चर्चा भी की।  भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीत दल है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग का फैसला बुराई पर अच्छाई की जीत , मैडल और टोपी को बाजार से नही शौर्य से प्राप्त किया जाता है: विनोद

 

उन्होंने कहा कि आशा परिहार के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय नागिन चंद्र पाल ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है जिसे अर्की की जनता भुला नहीं सकती। 

खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इन चुनावों में कोई भी मुद्दा नही है इस कारण वह झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। पूरे अर्की क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन है और कोई भी ऐसा नेता या कार्यकर्ता नहीं है जो कांग्रेस के संपर्क में है। 

इसे भी पढ़ें: सामान्य पर्यवेक्षक ने जुब्बल कोटखाई में विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर निर्वाचन प्रक्रिया की गतिविधियों का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रही है। इस बार अर्की में भजापा कई जीय निश्चित है और इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृव धरातल पर काम कर रहे है।  भाजपा विकास और जन सेवा के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस मुद्दे के बिना चुनावी रण में है। 

 

इसे भी पढ़ें: सी. पालरासु ने जाखू मंदिर में आयोजित परम्परागत दशहरा उत्सव में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की क्षेत्र के लिए अनेकों विकास के काम किए है और अपनी अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत