बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

By अनुराग गुप्ता | May 06, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सियासत गर्मा गयी। भाजपा ने पहले पंजाब पुलिस पर तेजिंदर सिंह बग्गा को अगवा करने का आरोप लगाया और अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। 

इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर हल्ला बोला और 'लोकतंत्र के हत्यारे केजरीवाल शर्म करो शर्म करो' के जमकर नारे लगाए। समाचार एजेंसी एएनआई ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा किया। इसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेट को पार करने की कोशिश कर रहे हैं और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर भी लहराए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बग्गा की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- जब बंदर के हाथ में...

इसी बीच खबर है कि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेटिंग का उल्लंघन किया है। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा