Maharashtra से PM Modi के संसदीय क्षेत्र पहुँचे BJP के कार्यकर्ता, चिलचिलाती धूप में भी प्रचार जारी

By Prabhasakshi News Desk | May 22, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। जहां महाराष्ट्र से आए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और समर्थकों से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।

राहुल गांधी को लेकर पार्टी नेताओं ने कहा कि उनकी बात कोई नहीं सुनता है। राम मंदिर निर्माण को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने नारा लगाया, जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसीलिए महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बनारस की चिलचिलाती हुई धूप में भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 निष्क्रिय करने को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अब कश्मीर के लोग भारत से पूरी तरह जुड़ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में सरकार का बड़ा एक्शन! 250 से अधिक मदरसों पर लटकेगा ताला, 2500 अन्य जांच के घेरे में आये

Kerala Government: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के OPD समय और रिक्त पदों का विवरण दिखाना अनिवार्य

Love Horoscope For 24 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Air Strikes Afghanistan | पाकिस्तान लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान में बरसाईं मिसाइलें, 10 ठिकाने तबाह, तालिबान ने दी भीषण तबाही की धमकी!