राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: पूनियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2022

जयपुर|  भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी बल्कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और कामकाज पर लड़ा जाएगा। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, मोदी का चेहरा, कार्य और कमल का प्रतीक हमारी पहचान होगी। राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा और पार्टी नेतृत्व उचित समय पर निर्णय लेगा।

उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि हम सब मिलकर 2023 में राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। (मुख्यमंत्री चेहरे के बारे) पार्टी आलाकमान और संसदीय बोर्ड सक्षम हैं और सही समय पर फैसला करेगा।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी

Badrinath Dham Donation Dispute | दान के कथित दुरुपयोग की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने बनाई 3 सदस्यीय समिति, एक कर्मचारी सस्पेंड

India Bangladesh Relations | बांग्लादेश के सेमिनार में दिखाया जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा, भारतीय महिला राजनयिक ने सरेआम टोका | Video

Jagannath Temple Significance: Puri के Jagannath Dham से जुड़े 5 Amazing Facts, क्यों मंदिर के ऊपर से नहीं उड़ते पक्षी