पूर्वोत्तर में मोदी के कार्यक्रम से भाजपा लोगों की जान जोखिम में डालेगी : टीएमसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

अगरतला/कोलकाता| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार जनवरी को पूर्वोत्तर के दौरे के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच इस दिन होने वाले कार्यक्रम से कई लोगों की जान जोखिम में पड़ जाएगी।

तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया कि त्रिपुरा में बिप्लब देब सरकार ने कक्षाओं को निलंबित कर दिया है ताकि छात्र प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग ले सकें।

पार्टी ने कहा, ‘‘श्री नरेंद्र मोदी का पाखंड उजागर हो गया है। क्या शिक्षा और छात्रों की सुरक्षा श्री मोदी के लिए कभी प्राथमिकता रहेगी? कक्षाएं निलंबित रहेगी ताकि छात्र मोदी जी के कार्यक्रम में भाग ले सकें’’ बहरहाल, त्रिपुरा के सूचना एवं संस्कृति मामलों के मंत्री सुशांत चौारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘‘एक गैर राजनीतिक मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।’’

इस बीच, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि वह त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों से मुलाकात करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल चार जनवरी को मणिपुर और त्रिपुरा के शानदार लोगों से मुलाकात करने के लिए उत्सुक हूं।

कल के कार्यक्रमों के दौरान महत्वपूर्ण विकास कार्यों को देश को समर्पित किया जाएगा। दोनों राज्यों के लोगों को इन कार्यों से फायदा मिलेगा।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda