भाजपा ने उद्धव को लिखा पत्र, महाराष्ट्र में नागरिकता कानून को लागू करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

मुंबई। भाजपा नेता आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की। शेलार ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा कि कांग्रेस नेता और मंत्री नितिन राउत द्वारा राज्य में कानून को लागू करने का विरोध किए जाने के बाद ठाकरे को इस मुद्दे पर अपनी सरकार की स्थिति साफ करनी चाहिए।

 

शेलार ने कहा कि संसद के दोनों सदनों ने ऐतिहासिक नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित किया है। इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद महाराष्ट्र में तत्काल लागू करना चाहिए। उन्होंने कानून को लागू करने का विरोध करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। दूसरी ओर कांग्रेस नेता संजय दत्त ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपना रही है।

प्रमुख खबरें

हरियाणा के विधानसभाध्यक्ष ने रणजीत सिंह का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर किया

Covishield मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा : Akhilesh Yadav

Air India ने Tel Aviv के लिए उड़ानों का निलंबन 15 मई तक बढ़ाया

Sharavati बिजली परियोजना की निविदा पर एलएंडटी की याचिका Supreme Court ने ठुकराई