उप्र में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भाजपा सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा आयोजित करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई रविवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी। पार्टी मुख्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, बूथ के पदाधिकारी व सभी जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा के लिए निकलेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश सह संयोजक डॉ. समीर सिंह ने शनिवार को बताया कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रविवार को सहारनपुर में तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार