कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है भाजपा का व्यवहार, चव्हाण बोले- हम ढूंढ रहे एंटीबायोटिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने भाजपा पर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भगवा दल का व्यवहार कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है और कांग्रेस इसके लिए एंटीबायोटिक ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के भाजपा के प्रयासों के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है क्योंकि कमलनाथ ‘‘बेहद सक्षम’’ मुख्यमंत्री हैं।

वहीं, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि इस तरह की ‘‘ओछी’’ टिप्पणियां करना चव्हाण जैसे नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है। बीती देर रात मध्य प्रदेश में हुए राजनीतिक ड्रामा में कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा राज्य सरकार को गिराने की साजिश के तहत आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में ले गई। चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का व्यवहार कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है। इसलिए सावधानी बरती जानी चाहिए। हम इसके लिए एंटीबायोटिक ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’

इसे भी देखें: एमपी में कांग्रेस विधायकों की हार्स ट्रेंडिंग 

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga