भाजपा के उम्मीदवार तय, सभी सीटों जीतेंगे : प्रतिभा सिंह , स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी ये ही उनकी एकमात्र विशेषता-जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 07, 2021

शिमला  भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने तीन विधानसभा के एवं एक संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित हो गए है, मंडी संसदीय क्षेत्र से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कारगिल हीरो रहे चुके है और वर्तमान में सरकार ने चेयरमैन भी है।

 

इसे भी पढ़ें: नवरात्रों में शक्तिपीठ मंदिर प्रातः चार बजे से रात्रि दस बजे तक खुले रहेंगे --श्रद्वालुओं को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करनी होगी सुनिश्चित: डीसी जिंदल

 

फतेहपुर से बलदेव ठाकुर पूर्व में 2012 में भाजपा से चुनाव लड़ चुके है और 30 वर्ष से भजापा नेता है। फतेहपुर से बलदेव ही फते होंगे। अर्की से रतन पल सिंह जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और केवल 6000 मतों के अंतर से चुनाव हारे थे। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई से नीलम सरैईके को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है भाजपा ने हमेशा महिला को राजनीति में उचित दर्जा दिया है, महिला की 50% आबादी समाज मे है हम महिलाओं को पूरा स्थान देते है भाजपा महिला हितैषी राजनीतिक दल है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार ने 50% आरक्षण महिलाओं को पंचायती राज चुनावों में दिया था।

 

इसे भी पढ़ें: मंडी लोकसभा उप चुनाव के लिये आठ अक्तूबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करेंगी नामांकन

 

उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ा परिवार है और हमारे सभी कार्यकर्ता बराबर है।

चेतन बरागटा हमारे छोटे भाई है, आई टी  के प्रदेश संयोजक है और विरिष्ठ नेता है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार किरपाल परमार को पार्टी ने मौका दिया था और इस बार बलदेव ठाकुर को मौका दिया है। उन्होंने कहा की गोविंग शर्मा 3 बार चुनाव लड़े चुके है और टिकट मांगना सबका अधिकार है, गिविंद शर्मा हमारे साथ चलेगा।

भाजपा एकजुट होकर इन चुनावों में उतरेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

 

 

उन्होंने कहा की कांग्रेस की करनी और कथनी में फर्क है, मैनिफेस्टो में बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी पर आज तक पूरी नही हुई। इंद्रा गांधी से समय से कांग्रेस के पास सीमित मुद्दे है पर आज तक उनका समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है, देश मे गांधी और प्रदेश में वीरभद्र परिवार हावी रहा। कांग्रेस को मंडी में कोई और प्रीतशी नही मिला यह हैरानी की बात है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह वीरभद्र की पत्नी ये ही यह ही एकमात्र उनकी विशेषता है जब वह एक बार सांसद रहे उनकी कोई भी उपलब्धि नहीं रही।उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर ज़मीन के नेता है और समाज की कठिनाइयों को समझते है। 

प्रमुख खबरें

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत