उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर BJP का निर्णय आज, वेंकैया आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2017

भारतीय जनता पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए आज शाम प्रत्याशी तय किया जायेगा। शाम छह बजे पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गयी है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है। वेंकैया का नाम राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में सामने आया था। भाजपा ने निष्कर्ष निकाला है कि राज्यसभा जहां अभी सरकार अल्पमत में है उस सदन को चलाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता है। वेंकैया लंबे समय से राज्यसभा के सदस्य हैं और संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं इसलिए सदन संचालन की प्रक्रियाओं से भलीभांति अवगत हैं। इसके अलावा सभी दलों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

 

भाजपा की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद उत्तर भारत से संबंध रखते हैं इसलिए पार्टी अब दक्षिण के किसी व्यक्ति को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना चाहती है। वेंकैया नायडू इस नाते भी पहली पसंद बनकर उभरे हैं। वेंकैया आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और पार्टी के तमिलनाडु, कर्नाटक के प्रभारी भी रहे हैं। वह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।

 

वेंकैया नायडू के अलावा उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव का भी नाम चल रहा है। निर्मला और राव का संबंध तेलंगाना से है।

 

प्रमुख खबरें

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल