जनता के आशीर्वाद से अविरल चलेगी भाजपा की विजय यात्रा - अनुराग ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 19, 2021

शिमला ।  हिमाचल प्रदेश के परवानु में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री  अनुराग ठाकुर ने भारी बारिश में भी पार्टी को आशीर्वाद देने सम्मिलित हुए लोगों को नमन किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता के इस आशीर्वाद से ही भाजपा की विजय यात्रा अविरल चलती रहेगी, चाहे विपक्ष उनके रास्ते में कितने भी रोड़े अटकाए।  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसका हर एक कार्यकर्ता पार्टी की मज़बूत धुरी है । आज इस जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मिला सम्मान व आशीर्वाद अभिभूत व व भाव विभोर करने वाला है ।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने  दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मुझे इतनी कम उम्र में कैबिनेट में मंत्री बना कर पूरे हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया है । यह हम सब के लिए गर्व की बात है । 5 दिन की इस जनआशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक मोदी सरकार की नीतियों को पहुँचाना ,विपक्ष की नकारात्मकता को उजागर करना व जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है  

विपक्ष की नकारात्मक सोच पर कटाक्ष करते हुए  ठाकुर ने कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी संसद में नए मंत्री परिषद का परिचय कराना चाहते थे और देश को बताना चाहते थे कि समाज के विभिन्न वर्गों और देश के कोने कोने से नए मंत्री बनाए गए हैं, तब विपक्ष ने उन्हें वह परिचय नहीं कराने दिया। कांग्रेस को यह हज़म नहीं हुआ कि देश की जनता ने एक बार नहीं दो दो बार पूर्ण बहुमत के साथ मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री चुना है। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है हल्ला करके संसद को ना चलने देना। सड़क से संसद तक अराजकता,अराजकता और सिर्फ़ अराजकता ही विपक्ष का एकमात्र एजेंडा है। ना जनता का हित ,ना टैक्सपेयर के पैसे की कद्र और ना ही संवैधानिक मूल्यों की गरिमा की फ़िक्र इन्हें कभी रही है 

केंद्रीय मंत्री परिषद के बारे में बताते हुए  कहा, मोदी सरकार के नए मंत्री परिषद में पिछड़े वर्गों की अब तक की सर्वोच्च संख्या है - 27 ओबीसी (35%), 12 एससी (15%), 8 इसटी (10%) - और 11 महिलाओं को मंत्री पद दिया गया है। इसके अलावा भारत के इतिहास में आज तक कि सबसे युवा  मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यकों से 5 मंत्री एवं 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें 5 मंत्री असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा से हैं। मंत्रियों में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर और 7 सिविल सेवक हैं, जबकि 7 नए मंत्रियों के पास पीएचडी, 3 के पास एमबीए की डिग्री और 68 स्नातक हैं।

 ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाया और यह विज़न दिया कि जब हमारी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होंगे तब भारत विश्व की महान शक्ति बन जाएगा। हम सबको यह संकल्प लेना है। इसी विज़न को चरितार्थ करते हुए मोदी जी ने देश के सभी वर्गों और क्षेत्रों का ध्यान रखते हुए एक विविध मंत्रिपरिषद का गठन किया। आज आपके बीच में आकर मैं आपको यही विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपका प्यार और आशीर्वाद हममें और जोश भरेगा और मोदी सरकार पूरी तत्परता से आपकी सेवा में लगी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे