प्रज्ञा ठाकुर का कबड्डी खेलने का वीडियो वायरल; कांग्रेस ने उनपर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनके कबड्डी खेलने का वीडियो बनाने वालेव्यक्ति को ‘‘रावण’’ करार दिया और कहा कि संतों से टकराने वाले व्यक्ति का बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाता है। भाजपा नेता की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने कहा कि वह दानव राजा और बुराई का प्रतिनिधित्व करने वालों की विचारधारा का पालन करती हैं। हाल में सोशल मीडिया पर प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कथित तौर पर कबड्डी खेलते दिख रही हैं। शुक्रवार रात को भोपाल के सिंधी समुदाय बहुल उप नगर संत नगर में दशहराकार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘‘परसों मैं आरती के लिए गई, वहां ग्राउंड में सामने खिलाड़ी थे। उन्होंने मुझे बुलाया, बोले दीदी एक बार आप राइड डाल दिजिए। मैं जब कबड्डी खेलने गई और वापस आई तो वो छोटा सा वीडियो में बन गया और (किसी ने) इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या अतिदुखद एवं शर्मनाक: मायावती

भोपाल की सांसद बुराई का प्रतिनिधित्व करने वालों की विचारधारा का पालन करती हैं।’’ प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करते हुए उन्की बड़ी बहन उपमा ठाकुर ने कहा कि उन्हें रीढ़की हड्डी में समस्या है जो उन्हें कभी भी परेशानी दे सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘आप नहीं जानते कि किस क्षण यह प्रज्ञा के लिए समस्या पैदा कर सकता है। उसकी एल 4 और एल 5 (रीढ़ की हड्डी) विस्थापित होने से यह समस्या हुई है क्योंकि आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), महाराष्ट्र के जांचकर्ताओं ने प्रज्ञा को फर्श पर पटक दिया था।’’ उपमा ठाकुर ने कहा, ‘‘जब भी प्रज्ञा को यह समस्या होती है तो उसके शरीर का निचला हिस्सा संवेदनशून्य हो जाता है...यह तब भी हो सकता है, जब वह बैठती है या किसी वाहन से उतरती है।’’ कांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके कई चेहरे हैं,कभी वह व्हीलचेयर पर दिखाई देती हैं तो कभी गरबा और कबड्डी खेलती हैं। मालेगांव विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी। मामले में51 वर्षीय भाजपा सांसद जमानत पर हैं और उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति का हवाला देते हुए निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। वह लगभग नौ साल तक जेल में रहीं और 2017 में उन्हें जमानत मिली।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट