उप चुनाव मतदान के बाद भाजपा का चला दंडा, वरिष्ठ नेताओं को भेजा कारण बताओ नोटिस

By दिनेश शुक्ल | Nov 04, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए मतदान के दूसरे ही दिन पार्टी कार्यकर्ताओं पर निगाह टेड़ी कर दी है। भाजपा में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अपने नेताओं को नोटिस जारी किए है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, उनके पुत्र मुदित शेजवार और सुमावली विधानसभा से पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को पार्टी प्रत्याशी के विरूद्ध एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों की गंभीर शिकायत मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने नेताओं को जारी किए नोटिस में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष 7 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया ने ऐसा कृत्य किया था कि उनके परिवार का 200 साल का इतिहास लोगों को याद आ गया- जीतू पटवारी

वही उप चुनाव मतदान के पहले सोशल मीडिया पर डॉ. गौरीशंकर शेजवार और उनके पुत्र मुदित शेजवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का एक पत्र भी जारी हुआ था लेकिन भाजपा ने उनसे कूटरचित बताते हुए विरोधियों की साज़िश बताया था। वही बुधवार को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते डॉ. शेजवार उनके पुत्र मुदित और सुमावली से पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसका स्पष्टिकरण सात दिन के अंदर मांगा गया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा