मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- निराशाजनक रहा कार्यकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार का ढाई साल का कार्यकाल जनहित, जनकल्याण व प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विकास के अधिकतर मामलों में निराशाजनक रहा है।

उन्होंने कहा कि खासकर अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामलों में तो यह सरकार बुरी तरह से विफल साबित हुई है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी इन कमियों पर पर्दा डालते रहने के बजाय उन्हें दूर करने पर ध्यान केन्द्रित करे तो यह प्रदेश व जनहित में ज़्यादा बेहतर होगा। 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार