भाजपा की जीत तय, फतेहपुर जीतेंगे जयराम ठाकुर को मजबूत बनेएगे : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 15, 2021

फतेहपुर।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फतेहपुर में बैठक में भाग लेते हुए कहा की यह हम सबके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता कारगिल युद्ध को युद्ध नहीं मानते , हम कांग्रेस से पूछना चाहते है कि वह कौनसे युद्ध को युद्ध मानते है। क्या हमारे हिमाचल के 52 सैनिक कारगिल युद्ध मे शहीद नही हुए। हिमाचल आने वीरों की शहादत को भूलेगा नही। 

इसे भी पढ़ें: कोविड के समय हमारी सरकार ने निभाया राज धर्म, संगठन ने निभाया मानवता धर्म : खन्ना

जिस प्रकार से मोदी सरकार ने कोविड संकटकाल में देश की जनता का ख्याल रखा है उसकी चर्चा पूरे विश्व मे हो रही है, भारत मे विश्व का सबसे बड़ा टिकाकरण अभियान चल रहे है और देश के गरीबों के लिए अनेको योजनाएं बनाई गई है। 

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा है और बलदेव ठाकुर को जीता कर फतेहपुर को विकास की अविरल गंगा से मिला है। फतेहपुर में कमल खिलेगा, यह तय है। 

हिमाचल सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में अभूतपूर्व विकास किया है, कोविड संकटकाल में भी विकास कार्य हिमाचल में रुके नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु खंड स्तर पर हिम ईरा साप्ताहिक बाजार की शुरूआत की है। राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह द्वारा हिम ईरा दुकान संचालित की जा रही है। प्रदेश के मुख्य डाकघरों में महिला शक्ति केंद्र के रूप में विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

 

 

 

डिजिटल भारत अभियान के तहत ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के लक्ष्य को साकार करते हुए ग्रामीण महिलाओं को राखी बनाने संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वदेशी राखी बिक्री से महिलाओं को लगभग बाइस लाख (22,00000/-) रुपये की आमदनी भी हुई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में छह कस्टम हायरिंग केंद्रों की शुरूआत की गई है, जहां से ग्रामीण किराये पर कृषि उपकरणों का प्रयोग कर सकेंगे। वर्ष 2020-21 में छब्बीस नए कस्टम हायरिंग केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में