मेरठ पहुंचे भाजपा के वेस्ट यूपी चुनाव प्रभारी, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मन्त्र

By राजीव शर्मा | Oct 28, 2021

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा का मिशन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में वेस्ट यूपी चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को मेरठ में क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ चुनाव पर फोकस करना है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह रहे। दोनों पदाधिकारियों ने मेरा बूथ सबसे मजबूत की बात पर भी जोर डाला। 

जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी दो अहम कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रही है। 29 अक्तूबर से विशेष सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। जिसे गृहमंत्री अमित शाह स्वयं प्रारंभ करेंगे। सभी मंडलों, बूथों पर यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बाद जिला सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नए वोट बनवाने का काम होगा। हर कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की वोट बनवाएगा। 15 दिन पार्टी का यह विशेष सदस्यता अभियान चलेगा। सभी जनप्रतिनिधि तीन-चार दिनों के भीतर 10 से 15 कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेन्दर अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महामन्त्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी,  उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, विवेक रस्तौगी, डॉ वकुल रस्तौगी, संजय त्रिपाठी, सुनील चड्डा, अजय त्यागी, रवीश अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अल्हुवालिया, वर्षा कौशिक, चरण सिंह लिसाड़ी, ऋतुराज जैन, जयकरण गुप्ता, अंकित सिंघल, डॉ रवि प्रकाश, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा रहे।

प्रमुख खबरें

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी