राजनाथ सिंह ने कहा- देश की जनता ने मोदी को दिया अपार जनसमर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की जनता और लखनऊ के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपार जनसमर्थन दिया है। सिंह ने कहा, देश की जनता ने और लखनऊवासियों ने देश के प्रधानमंत्री को आपार जनसमर्थन दिया है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें 40 प्रतिशत भी मत नहीं दिये और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 50 प्रतिशत से ज्यादा मत दिये हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प में प्राकृतिक कृषि कारगर साबित होगी: रावत

उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ी बात है। पांच साल सरकार चलाने के बाद भी कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। पहले से ज्यादा मत प्रतिशत और सांसद देश की जनता ने भाजपा को दिये है जो बहुत बड़ी बात है।  भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सिंह ने कहा, लखनऊ की जनता ने हमें जो स्नेह दिया है, उसका मैं ताउम्र ऋणी रहूँगा। लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की है। मैं आप सबका आभार धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आज कुछ का सम्मान हुआ और आगे सबका सम्मान होगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम

Australia को T20 World Cup 2026 से पहले तगड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर।