BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजनाओं के बीच, भाजपा की युवा शाखा ने रविवार को पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत देशव्यापी युवा संपर्क कार्यक्रम शुरू किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत महीने भर तक होने वाले संपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर युवाओं के साथ ‘‘सार्थक संवाद’’ स्थापित करना है। इसने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की जागरूक और सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहित करना है।

भाजपा ने इन आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताते हुए पलटवार किया है। उसने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विदेशी ताकतों के साथ मिलकर ‘‘सत्ता परिवर्तन’’ के लिए ऐसे प्रदर्शनों के जरिए देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश