BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या तिरंगा यात्रा लेकर पहुँचे करगिल, युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By नीरज कुमार दुबे | Jul 26, 2022

करगिल। आज पूरा देश करगिल विजय दिवस मना रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता भी आज के दिन को खास अंदाज में मना रहे हैं। एक दिन पहले श्रीनगर से शुरू हुई युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा का बाइक पर नेतृत्व करते हुए सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत पार्टी के कार्यकर्ता आज करगिल पहुँचे। इसके बाद युवा मोर्चा के नेताओं ने करगिल युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 मीटर लंबे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को भी फहराया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने राज्यों से शहीदों के घरों के आंगन से मिट्टी भी साथ लाये थे जिसे शहीदों की अमरता के प्रतीकात्मक संकेत के रूप में युद्ध स्मारक पर समर्पित किया गया। इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने कहा कि शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा हिंदुस्तान। उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

प्रमुख खबरें

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में