By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 29, 2026
केरलम में भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया राज्य यात्रा के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए जाने के जवाब में सत्ताधारी यूडीएफ सरकार के खिलाफ अपना विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रखा। मंगलवार को यहां बलरामपुरम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य के खेल मंत्री ओ.जे. जनीश की गाड़ी रोकी और उन्हें काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री की गाड़ी के सामने ‘जय युवा मोर्चा’ के नारे लगाए और भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के झंडे लहराए।
कांग्रेस के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के शाह को झंडा दिखाने के बाद भाजपा की युवा इकाई ने सत्ताधारी दल की सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा, मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन, गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और कई अन्य मंत्रियों को काले झंडे दिखाए।